Maharajganj

बेवफाई से आहत प्रेमी ने फेसबुक पर लाइव आकर मशीन से कटा लिया गला, अब शादी टूटी, इलाज में खेत बंधक, मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे मां-बाप

 
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- 
हैदराबाद में कमाने गए जिले के एक युवक की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि फेसबुक पर लाइव आकर उसने कटर मशीन से अपना गला काट लिया था। इलाज के लिए उसे हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हर दिन चालीस हजार रुपए ईलाज पर खर्च आ रहा है। मां-बाप आशिक मिजाज बेटे की जान बचाने के लिए खेत बंधक रख इलाज के लिए पैसा भेज रहे हैं। कुछ रिश्तेदारों ने मदद की लेकिन अब वे भी हाथ खड़ा कर लिए हैं। युवक की प्रेम कहानी उजागर होने के बाद जहां उसकी शादी तय हुई थी अब वह शादी टूट चुकी है। परिवार वाले परेशान हैं। मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।बेटे के इलाज के लिए पांच लाख रुपया डॉक्टर मांग रहे हैं। इतना रूपया उनके पास नहीं है। ऐसे में सरकार बेटे के इलाज के लिए त्वरित गति से आर्थिक मदद करे। जिससे बेटे की जान बच जाए। 
पुरन्दरपुर थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव की रहने वाली महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक उसके तीन बेटों में से एक हैदराबाद में काम रहता था। उसके पैसे से घर का खर्च चलता था। 8 नवंबर को उसके बेटे ने आत्महत्या के लिए अपना गला कटर मशीन से काट लिया। इसके बाद उसकी हालत गम्भीर हो गई है। स्थानीय लोगों के मदद से उसे सीए लाईफ हास्पिटल कोंडापुर हैदराबाद में भर्ती कराया गया है। प्रतिदिन इलाज में 40 हजार रुपया लग रहा है। बेटे की जान बचाने के लिए वह अपना गहना व खेत गिरवी रख चुकी है। साढ़े तीन लाख रुपया दे चुकी है लेकिन डाक्टरों के अनुसार अभी भी लगभग पांच लाख रूपये लगेंगे। महिला का कहना है कि उसका परिवार गरीब है। इतना धन जुटाना उसके लिए संभव नहीं है। बेटे की शादी संतकबीर नगर जिले में तय हुई थी। अगले साल 26 मई को शादी होनी थी। महिला का आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने फोन पर उसके बेटे से क्या कह दिया कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। महिला ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उसके बेटे की जान बचाने के लिए अपने राहत कोष से सहायता राशि प्रदान करने की कृपा करें जिससे उसके बेटे की जान बचाई जा सके।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज